बिहार के पटना में विजिलेंस टीम ने शनिवार को आय से अधिक मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से अकूत संपत्ति का खजाना मिला। इंजीनियर के किशनगंज और पटना स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई।
जानकारी के मुताबिक, जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है। इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी। किशनगंज-पटना से करीब 5 करोड़ से अधिक कैश बरामद हो चुका है।

किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय राय के कैशियर खुर्रम सुल्तान, निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है, जिसकी गिनती जारी है।


Download Android App
Download iOS App



