बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत हो गयी तथा उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हसपुरा प्रखंड के दिहुरी गांव निवासी और रेलकर्मी धर्मेन्द्र कुमार अपने बड़ा भाई राजेन्द्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल से डयूटी करने जा रहा था तभी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



