हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के मर्डर करने को आरोपियो को साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वेटनरी डॉक्टर के शव मिलने के बाद पूरा देश हिल गया। इस बीच इस केस कई पहलू सामने आए है. जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर का रेप साजिश के तहत किया गया। पहले महिला का स्कूटर पंचर किया और उसके वापस लौटने के बाद पंचर बनाने का बहाना कर गैंगरेप किया और फिर मर्डर कर दिया। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं।
पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने युवती लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पीड़िता की मां ने आरोपियों को सबके सामने जिंदा जलाकर सजा देने की मांग की है।आरोपियों के कबूलनामे और एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर इस मामले अब तक यह पता चला है कि चारों आरोपी अपराध में शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, चार आरोपियों ने बुधवार की शाम छह बजे पीड़िता को अपना दोपहिया वाहन शमशाबाद के तोंदुपल्ली टोलगेट में पार्क करते हुए देखा उसी वक्त सभी ने अपराध करने की योजना बनाई थी। उन्होंने जानबूझकर पीड़िता की स्कूटी के पिछले टायर से हवा निकाल दी और उस समय सभी आरोपी नशे में थे।
सीसीटीवी विश्लेषण और चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस ने इस जघन्य कांड से पर्दा उठाया है। आरोप है कि इन चारों ने मिलकर पशु चिकित्सक की हत्या से पहले उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया। तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की व्यक्तिगत निगरानी करने का वादा किया।


Download Android App
Download iOS App



