गर्मी पर लगेगा ‘ब्रेक’! Delhi से Bihar तक झमाझम बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert

Rain Alert: दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज़ बदला है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी के एहसास को थोड़ी कम कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 18 से 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, पंजाब-हरियाणा के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश लोगों को तेज गर्मी से राहत देगी। इसके साथ ही 16 से 21 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Rain Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 24 घंटों में मौसम अचानक बदल गया और लोगों को थान का एहसास हो रहा है। दिल्ली में 18 मार्च को गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 मार्च के दौरान कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलो सकती हैं।

Bihar Weather

Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों तक दिखाई देगा। IMD के मुताबिक, 17 और 20-22 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस मौसम बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mausam 17 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 29°C 17°C
भोपाल 34°C 21°C
शिमला 18°C 08°C
मुंबई 29°C 24°C
पटना 34°C 19°C
जयपुर 32°C 19°C
चेन्नई 31°C 26°C
नैनीताल 22°C 12°C
रांची 32°C 19°C
लखनऊ 34°C 19°C
कोलकाता 32°C 23°C

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।