राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पीसीसी सडक का किया उद्धाटन

Summary :

पटना 18 मई राज्यसभा सांसद डा अहमद अशफाक करीम ने आज सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत पटना जिला के पाटलिपुत्र

पटना 18 मई राज्यसभा सांसद डा अहमद अशफाक करीम ने आज सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत पटना जिला के पाटलिपुत्र कालोनी में मेन रोड से मकान संख्या 157 के निकट से टेनिस कोर्ट के सामने पश्चिम से होते हुए टी प्वाइंट तक 12 फीट चैडी पीसीसी सडक निर्माण का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
सांसद अशफाक करीम ने कहा कि पीसीसी सडक बन जाने से अब मुहल्लेवासियों को बरसात के समय जलजमाव व कीचड का सामना नहीं करना पडेगा। पहले थोडी भी वर्षा होने पर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पडता था। कांगेस नेता मिन्नत रहमानी ने मुहल्लेवासियों के साथ सडक निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि अच्छी सडकें विकास की परिचायक हैं।

Desk Team