प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 2020 में नीतीश कुमार को बीजेपी ने मुख्यमंत्री इसलिए बनाया था ताकि उनका बिहार में समीकरण बना रहे और लोकसभा में बिहार बीजेपी से 35 से 40 एमपी जीत कर आते रहें। भाजपा को बिहार से सिर्फ 30-40 एमपी जीतने तक का ही मतलब है इससे ज्यादा उनके लिए बिहार कुछ भी नहीं है।
प्रशांत किशोर ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आज बिहार में बीजेपी की औकात पिछलग्गू की है। भाजपा ने बिहार के लोगों का भविष्य नीतीश कुमार के हाथ में बेच दिया। क्योंकि 2020 में भाजपा बिहार में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और उस समय बीजेपी को किसी ने अपना मुख्यमंत्री बनाने से मना भी नहीं किया था। नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री भी नहीं बन रहे थे, लेकिन भाजपा ने उस समय जिम्मेदारी नहीं ली और आज बीजेपी वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
साफ है कि जो काम कभी केंद्र की सत्ता पर रहते हुए कांग्रेस ने लालू यादव के साथ किया था कि कांग्रेस का एमपी बिहार से आता रहे इसके लिए बिहार के बच्चों के भविष्य को उन्होंने लालू के जिम्मे कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



