Unlock-6 : बिहार में कोरोना संक्रमण में कमी, आज से पूरी कैपेसिटी के साथ खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

Summary :

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है। इसके मद्देनजर बिहार सरकार ने अनलॉक छह के तहत आज से प्रदेश में सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को अनुमति दिये जाने की घोषणा की है।

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है। इसके मद्देनजर बिहार सरकार ने अनलॉक छह के तहत आज से प्रदेश में सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को अनुमति दिये जाने की घोषणा की है।प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से अब खुल सकेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।’’नीतीश ने कहा, ‘‘सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान भी खुल सकेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतनी जरूरी है।’’

Desk Team