पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने आज 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में आरएसएस अपना गुप्त एजेंडा नरेन्द्र मोदी के द्वारा लागू करवा रही है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या संवैधानिक संस्थाओं होए सभी संवैधानिक संस्थाओं में आरएसएस के विचारक लोगों को बैठाया गया है और उनका एजेंडा को उनके द्वारा पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
आने वाले समय में दलितोंए पिछड़ों एवं अतिपिछड़ों का जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर जी के द्वारा आरक्षण दिया रहा है उसे भी समाप्त कर देंगे। यह सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चैपट कर चुकी है जिसके कारण अधिकांष बैंक एनपीए में चला गया है। चुनाव के समय आते ही वे हिन्दूत्व और राममंदिर की बात करने लगते हैं तथा लोगों की मूल समस्याओं से हटाने के लिए कुछ न कुछ जुमला छोड़ते रहते हैं।
राजद कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर उनके इसी गुप्त एजेंडे को बताने का काम करेंगे। उक्त कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के अलावा पाटलीपुत्रा संसदीय क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद ने भी हिस्सा लिया जिसमें राजद प्रदेश महासचिव संजीव राय, भाई अरूण कुमार, प्रमोद यादव, सरदार रंजीत सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, प्रमोद कुमार सिन्हा, इकबाल अहमद, शेखर यादव, पुटुश यादव, पंकज यादव एवं प्रदीप ठाकुर सहित कई नेता माजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



