बिहार के पटना की चर्चित बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने वाला है, जिसमें सिर्फ तीन दिन बचे हैं। उससे पहले लालू यादव की पार्टी RJD और जन सुराज को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया था, इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद अर्जुन राय समेत कई प्रमुख नेताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में कौन-कौन शामिल हुआ?
भाजपा में शामिल होने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय, कांग्रेस के पूर्व सुरसंड विधानसभा प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास एन. भारती प्रमुख रहे।
भाजपा परिवार का निरंतर बढ़ रहा कारवां..
आज प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी की उपस्थिति में सीतामढ़ी से पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय जी, सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक एवं पूर्व जिला सहकारिता अध्यक्ष श्री विमल शुक्ला जी, श्री साकेत… pic.twitter.com/5UQsYx6fP9
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 27, 2026
इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। समारोह में कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा तथा पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।
भाजपा में क्यों शामिल हुए RJD के अर्जुन राय?
अर्जुन राय ने रविवार को RJD से इस्तीफा दे दिया है। उनकी गिनती उन नेताओं में होती थी, जो लालू यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। अर्जुन राय ने सोमवार को हुए भाजपा के मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
भाजपा में शामिल हुए जन सुराज के नेता
सबसे हैरानी वाली खबर ये है कि बांकीपुर उपचुनाव से नामांकन दाखिल कर चुके सिकंदर कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने नामांकन वापस ले लिया है। पटना में प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके अलावा जन सुराज के आशीष गिरी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।



Download Android App
Download iOS App




