बिहार विधानसभा परिसर में RJD और BJP के विधायक के बीच आई गाली-गलौच की नौबत, जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज एक बार फिर विधानसभा में भाषा की मर्यादा टूट गई। सदन में जाने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई वीरेन्‍द्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच गाली-गलौच की नौबत आ गई

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज एक बार फिर विधानसभा में भाषा की मर्यादा टूट गई। सदन में जाने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई वीरेन्‍द्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच गाली-गलौच की नौबत आ गई। मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव करके दोनों को किसी तरह शांत कराया।
 राजद के विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा के विधायक संजय सरावगी मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में आपस में भिड़ गए। मनेर से राजद विधायक वीरेंद्र और दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सरावगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को धमकाया और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
वीरेंद्र ने सरावगी को यह कहते हुए धमकाया कि ‘वह उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटेंगे’। उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। संजय सरावगी ने पलटवार करते हुए उनसे मर्यादा में रहने को कहा।बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी अलग-अलग मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। जैसे ही वे एक-दूसरे के करीब खड़े हुए, वे जल्द ही एक मौखिक द्वंद्व में शामिल हो गए। शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और 3 दिसंबर तक चलेगा।

Desk Team