राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और इंस्टाग्राम के प्रबंधन से अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल @SumanKumarMall2 को जल्द वेरिफाइ कर उसे ब्लू बैज प्रदान करने का अनुरोध किया हैं। मल्लिक ने कहा की ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ब्लू बैज नहीं होने की वजह से उनके अकाउंट की विश्वसनीयता घट रही है। उन्होंने कहा की मेरे ऑफिशियल अकाउंट के वेरीफाई हो जाने से मेरे नाम से फर्जी अकाउंट नहीं बन सकेंगे।
बता दें कि मल्लिक बिहार के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही कायस्थ समुदाय के बेहद साफ- सुथरा और ईमानदार राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। मल्लिक बिहार की राजनीति में पिछले 4 दशक से भी अधिक समय से मुख्यधारा में रहते हुए सक्रिय है। पिछले, दिनों मल्लिक ने जद(यू) के सचिव के पद से इस्तीफा देता हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष राजद में शामिल हो गए थे और बीते लंबे वर्षों से अपनी पार्टी के बातों को रखने के लिए टीवी चैनल- अखबारों में नजर आते रहते है।


Download Android App
Download iOS App



