लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने का वादा किया, इसके अलावा मंडल कमीशन के मुताबिक आरक्षण देने की बात कही।
राजद ने इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाएगा। मुस्लिम में पसमांदा के विकास की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा पर काम से कम 6 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। रोजगार के लिए राष्ट्रीय एक्शन प्लान बनाया जाएगा।
साथ ही प्रवासी बिहारियों के लिए हेल्प लाइन जारी की जाएगी। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन किया, इसके अलावा 2021 में जातीय आधार पर जनगणना करवाने का ऐलान किया। वहीं बीजेपी भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। पार्टी ने इसे ‘‘संकल्प पत्र’’ नाम दिया है।
रॉबर्ट वाड्रा का प्रचार करना BJP के लिए होगा फायदेमंद : जेटली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष बीजेपी नेता घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि 5 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ ही संकल्प पत्र में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और रोजगार के लिए कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




