फूड पैकेट बांटने के समय राजद मजदूरों को थमाना चाहता है सदस्यता फार्म : सुशील कुमार मोदी

Summary :

मोदी ने कहा कि राजद ने जब से अपने सीएम- फेस की एकतरफा घोषणा कर अलोकतांत्रिक रवैया जाहिर कर दियाए तब से महागठबंधन में खटास लगातार बढ़ रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अब रोजाना 100 विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी। रेलवे और राज्य सरकार के बीच बनी सहमति से और 20 लाख मजदूरों को लाने के लिए 800 से ज्यादा ट्रेनें चलायी जाएंगी। राज्य के भीतर 11 रेलगाडिय़ां चल रही हैं।
बिहार पहुंचे लोगों को क्वरंटाइन केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 4500 से ज्यादा बसें लगायी गई हैं। सरकार मजदूरों की सेवा में लगी है, लेकिन राजद चुनाव पर नजर रख कर मजदूरों के बीच सदस्यता अभियान चलाना चाहता है। वे फूड पैकेट बांटने के समय मेम्बरशिप फार्म भरवाना चाहते हैं। 
मोदी ने कहा कि राजद ने जब से अपने सीएम- फेस की एकतरफा घोषणा कर अलोकतांत्रिक  रवैया जाहिर कर दियाए तब से महागठबंधन में खटास लगातार बढ़ रही है। तीन दलों के प्रमुखों की ताजा बैठक से राजद-कांग्रेस को दूर रखना साबित करता है कि महागठबंधन को कोरोना संकट के समय 50 दिन तक बिहार से गायब रहने वाला नेतृत्व मंजूर नहीं।

Desk Team