पटना : भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा एवं प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शनिवार को यहां दीघा विधानसभा क्षेत्र की पाटलिपुत्र टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में हजारों की संख्या में जुटे छठव्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं फल वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे।
सांसद श्री सिन्हा ने छठव्रतियों और दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शुभकामना दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार में छठ महापर्व में लोक सहभागिता अनूठी और अनुकरणीय है। इस अवसर पर साफ-सफाई और एक -दूसरे के प्रति सहयोग सम्मान का सुखद क्षण देखने को मिलता है। उक्त अवसर पर भाजपा नेता संजय राय, राजेश मुखिया, रणवीर कुमार, अभिषेक सिंह, रंगनाथ लाल, अभिषेक सिंह बिन्नी, श्याम झा, शैलेन्द्र नारायण सोनू, आनन्द कुमार, मण्डल अध्यक्ष दीपक कुमार, रुपेश कुमार, संजय साह सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



