पटना ,(पंजाब केसरी): राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आगामी 26 जुलाई 2023 को ज्ञान की भूमि नालन्दा से तिसरे चरण में रालोजद जिला कार्यकर्त्ता सम्मलेन की शुरुआत होगी। सिन्हा ने बताया की 27 जुलाई को नवादा में रालोजद का जिला सम्मलेन, 05 अगस्त को सुपौल, 06 अगस्त को मधेपुरा, 07 अगस्त को अररिया, 12 अगस्त को गोपालगंज, 13 अगस्त को सीवान, 14 अगस्त को छपरा (सारण), 24 अगस्त को शेखपुरा, 25 अगस्त को जमुई, 26 अगस्त को बेगुसराय, एवं 31 अगस्त को समस्तीपुर में रालोजद जिला कार्यकर्त्ता सम्मलेन आयोजित की गई है। सिन्हा ने बताया की उक्त जिला सम्मलेन में उद्घाटनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा एवं मुख्य अतिथि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा होंगे।पांच सितम्बर को पटना जिला रालोजद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगी
ऐतिहासिक होगी बिहार के तीसरे चरण में आयोजित रालोजद का जिला कार्यकर्त्ता सम्मलेन: राम पुकार सिन्हा
Summary :
राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आगामी 26 जुलाई 2023 को ज्ञान


Download Android App
Download iOS App



