बिहार के पूर्णिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रक में सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं आठ मजदूर बुरी तरह घायल हुए है, जिनका इलाज़ जारी है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर ये हादसा हुआ। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी 8 मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे। सभी मजदूर लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। ट्रक में बोरबेल का सामान लदा हुआ था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हुई।


Download Android App
Download iOS App



