Rohtas Marriage Viral Video: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे को उसके दोस्त ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। दरअसल, दूल्हे के दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में जिन्दा सांप पैक कर गिफ्ट कर दिया। जैसे ही दूल्हे ने मिठाई समझकर डिब्बा खोला, उसमें जिंदा सांप देखकर घबरा गया और उसने तुरंत डिब्बा फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Rohtas Marriage Viral Video: शादी में दोस्त ने दिया अनोखा गिफ्ट

जानकारी के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के रहने वाले संजीत कुमार की शादी थी। शादी के माहौल के बीच उसके दोस्त और परिचित गिफ्ट देने पहुंचे थे। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त गौतम कुमार ने भी एक गिफ्ट दिया। गौतम ने एक मिठाई का डिब्बा पैक कर रखा था और उसी को उसने दूल्हे को दे दिया। दूल्हे ने भी उसे गिफ्ट समझकर अपने पास रख लिया।
Rohtas Wedding Viral Gift: गिफ्ट से निकला जिन्दा सांप
जब सभी लोगों के सामने दूल्हे ने गिफ्ट में मिले मिठाई के डिब्बे को खोला, तो वह बुरी तरह डर गया। उसके अंदर से जिन्दा सांप निकल आया। उसने घबराहट में तुरंत उस डिब्बे को फेंक दिया। ये दृश्य देख शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि बाद में पता चला कि ये उसके दोस्त का मजाक था।
बताया जा रहा है कि सांप गिफ्ट करने वाला गौतम कुमार ‘स्नेक सिग्नेचर’ के नाम से जाना जाता है और उसे जहरीले सांप पकड़ने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डिब्बे में रखकर अपने दोस्त की शादी में पहुंच गया। बाद में उसने वही डिब्बा दूल्हे को गिफ्ट कर दिया।





















