बिहार में सारण जिले के पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर- गोल्डेनगंज स्टेशन के बीच बुधवार को दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गयी।
रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोनपुर-गोल्डेनगंज स्टेशन के बीच बड़ गोपाल स्टेशन के समीप ट्रेन संख्या 12565 के एक डिब्बे में आग लग गयी, जिसके बाद यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। मामले की जानकारी मिलने पर ट्रेन के गार्ड और चालक ने उक्त डिब्बे में पहुंच कर अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया।
सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को छपरा जंक्शन लाया गया, जहां पूर्ण रूप से जांच करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




