पटना भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के द्वारा आज अटल बिहारी जी की जयंती के पूर्व संध्या पर फतुहा विधानसभा के उसफा पंचायत के सदहपूरा गॉव में सैकड़ो गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर सदैव सेवा के लिए खड़ा रहता है। ।

आपने कोरोना काल मे देखा ही है कि देश की 80 करोड़ की आबादी को मुफ्त राशन वितरीत किया ।इसके अलावा उज्ज्वला योजना हो ,आयुष्मान भारत जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के लोगो की सेवा में लगें है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता की आत्मा में सेवा भावना बसी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पारसनाथ ,जिला उपाध्यक्ष संजय यडुवेन्दु ,किसान मोर्चा अध्यक्ष रूपेश जी,दीपक जी ,मुन्ना जी ,सतीश जी ,दुर्गेश जी सहितभाजपा के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



