खगडिय़ा : नारायणपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित शहीद थानाध्यक्ष आशीष कुमार के सम्मान समारोह युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सरकार से शहीद दारोगा की पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों को पढ़ाई की व् यवस्था करने एवंशहीद के नाम पर पेट्रोल पम्प उपलब्ध कराने की मांग कर कहा कि शहीद आशीष एक जाबॉज अधिकारी थे। वे जिस स्थान पर रहे वहां के अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम करते रहे।
श्री कुमार ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सूबे में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य की एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। जब प्रदेश के पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जन का क्या होल होगा यह सोंचने वाली बात है? राजनीति दवाब अधिकारी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते। शहीद थानाध्यक्ष के मामले में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है।
इसकी जांच न्यायालय की देखरेख में होनी चाहिए। इसके पूर्व भी आशीष कुमार पर अपराधियों ने गोली चलायी थी। इस अवसर पर सत्यम कुमार प्रियदर्शी, अशोक यादव, मुखिया नरेन्द्र यादव, संजीव कुमार उर्फ टिंकू यादव, सुजीत यादव, जयजय राम यादव, हरिशेखर यादव, नीतेश नागर समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



