शुभम कुमार को बिहार विधान परिषद् का प्रतीक चिन्‍ह और शॉल भेंट कर किया सम्‍मान

Summary :

श्री शुभम कुमार को परिषद् स्थित सभागार में बिहार विधान परिषद् का प्रतीक चिन्‍ह एवं शॉल सम्‍मान स्‍वरूप भेंट किया।

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के द्वारा संघ लोक सेवा आयोग में प्रथम स्‍थान पाने वाले बिहार के कटिहार जिला के श्री शुभम कुमार को परिषद् स्थित सभागार में बिहार विधान परिषद् का प्रतीक चिन्‍ह एवं शॉल सम्‍मान स्‍वरूप भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सभापति महोदय ने कहा कि श्री शुभम कुमार ने बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। एक साधारण परिवार से होते हुए शुभम ने UPSC की परीक्षा में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया जो कोई साधारण बात नहीं है। सभापति महोदय ने डा. रंजीत कुमार की फेसबुक लाइन को याद करते हुए कहा की ”बुराईयां सब में है, लेकिन कोई छिप जाता है तो कोई छप जाता है”।
पंचातयती राज निदेशक डा. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि जमीं सलाम करें आसमां सलाम करे कुछ काम करो ऐसा ऐ दोस्‍त, कि सारा जहां सलाम करें। शुभम के पिताजी ने अभिभावको को कहा कि आप अपने बच्‍चों पर अपनी मर्जी न थोपे। उन्‍हें जो जिन्‍दगी में करना है उसे करने दे ताकि वो दिल से अपनी मं‍जिल तय कर सके।
जब हमारे बच्‍चे छोटे होते है तो उन्‍हें अधिक से अधिक प्‍यार दे ताकि कभी ये मलाल न रहे कि आपने उनके प्‍यार में कोई कमी की है। साथ ही जब वो पढ़ाई करने वाले हो जाये तो आप एक गुरू बन जाये। और जब वे बड़े हो जाये तो एक दोस्‍त बन जाये ताकि उन्‍हें आप सही राह दिखा सके।
उक्त अभिनंदन समारोह में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय सदस्य श्री रामचंद्र पूर्वे, श्री विरेन्‍द्र नारायण यादव, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्री रामवली सिंह, श्री संजीव कुमार सिंह, श्री संजय पासवान, श्री रामवचन राय, श्री राजेन्‍द्र प्रसाद गुप्‍ता, श्री रामईश्‍वर महतो, श्रीमती रोजीना नाजिश, पंचायती राज निदेशक डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह, श्री शुभम कुमार के माता पिता, बिहार विधान परिषद के सचिव श्री विनोद कुमार, पदाधिकारीगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।  

Desk Team