Sitamarhi Minor Girl Case: बिहार के सीतामढ़ी जिला इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। यहां आज से दो माह पहले कुछ ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ज़िले में 14 साल की एक लड़की का शव उसकी कब्र से बाहर निकाला गया है। हम यहां विस्तार से बताएंगे कि ऐसा क्यों किया गया। बच्ची के परिवार ने बलात्कार और हत्या के आरोप लगाए थे, जिसकी पुष्टि के लिए ऐसा किया गया है।
शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. सोमवार को इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने जानकारी दी कि बच्ची के साथ कथित तौर पर 3 अप्रैल को रेप और हत्या की गई थी, हालांकि, मामला दर्ज होने में समय लगा; मामला 7 मई को—घटना के एक महीने बाद—दर्ज किया गया।
Sitamarhi girl raped: क्या है पूरा मामला? Sitamarhi rape case

मामले को लेकर बेलसंड थाना के पुलिस अधिकारी रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि FIR के बाद रविवार को कोर्ट के आदेश के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया। यह मामला 3 अप्रैल का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना एक माह बाद मिली थी। उन्होंने बताया कि मामला पुराना होने की वजह से पोस्टमॉर्टम के लिए कोर्ट का आदेश जरूरी था। FIR में 5 लोगों के नाम हैं, लेकिन अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है। परिवार के मुताबिक, घटना वाली रात मां जब खेत से लौटीं तो बेटी की हत्या हो रखी थी। जिसके बाद इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Sitamarhi police investigation: पुलिस ने क्या बताया? (Bihar Crime News)

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि अगली सुबह लगभग 8:30 बजे आरोपियों ने लड़की की मां को बिना बताए लड़की को दफना दिया। इतना ही नहीं उस दौरान पीड़िता के पिता भी घर पर नहीं थे। मुंबई में मजदूरी करने वाले उसके पिता के घर लौटने से पहले ही बेटी के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।
मृतका के रिश्तेदार ने दावा किया कि आरोपियों में से एक युवक लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। बच्ची को लगातार परेशान कर रहा था। बेलसंड थाना पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि, “हम फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे और जल्द से जल्द मामले को न्याय दिलाने का काम भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




