Bjp नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव Encounter में ढेर, 25,000 हजार का था इनामी, 24 घंटे में दो एनकाउंटर

Siwan Police Encounter

Siwan Police Encounter: बिहार के सीवान में भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे के हत्या केस में मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। सोनू यादव, हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। आज सुबह पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सोनू ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू यादव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

Siwan Police Encounter: भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या

29 अप्रैल को सिवान में ओवरब्रिज के पास एक मामूली सड़‌क विवाद जानलेवा साबित हुआ। भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी खड़ी गाड़ी को कथित तौर पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। शुरू में हुई कहासुनी कुछ ही पलों में हिंसक हो गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Siwan Sonu Yadav Encounter: सोनू यादव पर 25,000 रुपये का इनाम

Sonu Yadav Encounter
Sonu Yadav Encounter (Source: Social Media)

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के अंदर मुख्य आरोपियों सोनू यादव और छोटू यादव की पहचान कर ली थी। इसी बीच, सोनू यादव को पुलिस ने सिवान के बरहरिया इलाके में ढूंढ निकाला। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था।

Bihar Crime News: आरोपी छोटू यादव भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के सिवान में एक सनसनीखेज सड़क झड़प की घटना में बीजेपी नेता के भांजे की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने गुरुवार तड़‌के हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो वीर यादव का पुत्र और हुसैनगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हथौरा गांव का निवासी है। उसे देर रात चलाए गए एक अभियान के दौरान पकड़ा गया।

टाउन पुलिस स्टेशन के एसएचओ अविनाश कुमार के अनुसार जब अधिकारियों ने सुबह करीब 3 बजे उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे उसके दोनों पैरो में चोट आई। वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसे हिरासत में ले लिया गया।

Harsh Singh Murder Case: सभी दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

गौरतलब है कि मुठभेड़ के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा है कि अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों को पकड़‌ने के प्रयास जारी है। सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लगातार दो एनकाउंटरों से साफ संकेत मिल रहा है कि सीवान पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Also Read: Delhi: विवेक विहार के एक घर में AC Blast होने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।