पटना: आज राजधानी पटना में एक अनोखा क्रिसमस त्यौहार मनाया गया। पटना के कंकड़बाग में मलाहीपकडी़ के समीप स्लम बस्ती में नई सुबह की नई पहल संस्था द्वारा क्रिसमस कार्निवल एवं आने वाले नववर्ष के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में बच्चों के बीच कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । जिसमें बच्चे अपने हुनर से मिमिक्री, डांस आदि कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । सभी बच्चे सांता क्लॉज के ड्रेस में मस्ती करते नजर आए ।
संस्था द्वारा बच्चों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया । इस मौके पर नई सुबह की नई पहल संस्था के संयोजक रंजीत कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि क्रिसमस त्योहार और आने वाले नए साल के उपलक्ष में यह आयोजन इस स्लम बस्ती के बच्चों के बीच सभी धर्मों के प्रति सम्मान सिखाता है। साथ ही आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता और हरियाली मिशन का भी संदेश देना है। संस्था द्वारा बच्चों के बीच कपड़े, पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया।
इस आयोजन में बस्ती के सभी लोगों को स्वच्छ रहने के साथ आसपास साफ सफाई रखने का भी संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर संयोजक रंजीत कुमार एवं बच्चों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम कर जीवन और हरियाली बचाने का भी संकल्प दोहराया गया । बच्चों ने लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का कसम भी ली। बच्चों के अभिभावक समेत आसपास के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम के गवाह बने। क्षेत्र में नई सुबह की नई पहल संस्था द्वारा सामाजिक स्तर पर किए गए कार्यों की चर्चा लोगों के जुबान पर है।


Download Android App
Download iOS App



