बिहार को विशेष राज्य का दर्जा लोगों की संवैधानिक जरूरत: जदयू

Summary :

देश जनता दल यू के महासचिव ईं. शंभूनाथ सिन्हा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्रकुशवाहा के बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन किया है। कहा है कि मौजूदापरिस्थिति में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा यहां के 12 करोड़जनता की एक तरह से संवैधानिक जरूरत है।

प्रदेश जनता दल यू के महासचिव ईं. शंभूनाथ सिन्हा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्रकुशवाहा के बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन किया है। कहा है कि मौजूदापरिस्थिति में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा यहां के 12 करोड़जनता की एक तरह से संवैधानिक जरूरत है। केंद्र सरकार को इस दिशा में सकारात्मक पहलकरनी चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए श्री सिन्हाने कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने शुरू से हीबिहार के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार रखा है। 
आज भी उसकी मानसिकता नहीं बदली है। श्री सिन्हा ने कहा कि देश में सर्वश्रेष्ठ श्रम एवं मेधा शक्तिरहने के बावजूद बिहार लगातार सिर्फ इसलिए पिछड़ता जा रहा है, क्योंकि यहां पर्याप्त संसाधन एवं अवसर का अत्यंतअभाव है। उन्होंने कहा कि जिस सीमित संसाधन के बल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 15 वर्षों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है, वह आज स्पष्टरूप से दिख रहा है, जबकि यही कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतादल अपने 15 वर्षों के शासन काल में उन संसाधनों की बंदरबांट करबिहार को रसातल में पहुंचा दिया था। 
आज यह आवश्यक है कि बाढ़ और सुखाड़ की मार झेलरहे सघन आबादी वाले इस प्रदेश को देश के अन्य विकसित प्रदेशों के साथ कदम से कदम मिलाकरचलने के लिए विशेष राज्य के दर्जे की सख्त जरूरत है।

Desk Team