राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने कहा की बिहार में लगभग पूरा जुलाई महीना लॉकडाउन रहा जिसके कारण रोज कमाने खाने वालों पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा पड़ा है।
फुटपाथों पर छोटे छोटे दूकान चलाने वाले , घरों में दाई का काम करने वाली गरीब परिवार की महिलाओं को खाने तक के लाले पड़े हैं लेकिन बिहार सरकार के द्वारा इनलोगों को कोई मदद नहीं मिल रहा है ऐसे में मुझसे इन गरीबों की परेशानियों को देखा नहीं गया और मैंने इनके दुखों को थोड़ी सी कम करने की कोशिश किया।
उन्होंने कहा की पेट की भूख मिटाने के लिए ग़रीब लोग दिन भर अपने घरों के दरबाजों को निहारते रहतें हैं इस आशा के साथ की कोई उनकी मदद को आ जाए लेकिन कोई भी मंत्री , सांसद , विधायक एवं सरकारी अधिकारी लॉकडाउन का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है जो मानवता के खिलाफ है श्री राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ जरूरतमंदों के बीच जाकर गरीबों के दुखों को थोड़ी कम करने की कोशिश की है।
राहत वितरण में सुनिल कुमार चौधरी , छोटू सिंह , अमित कुमार , टोनी सिंह चन्देल राजवीर , यशवीर , सीमा सिंह बैधनाथ प्रसाद , शेख अनीस सहित अनेक लोग सामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



