जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है। बिहार के समस्तीपुर में तीन दिन से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और रॉष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ सत्याग्रह चल रहा है।
इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में जन्म लिए होते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता। इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ को पागल तक कह डाला। इसके बाद उन्होंने आजादी के नारे भी लगाए।
कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत किशोर पर भड़की BJP
वह यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि मैं कौन पागल देश और बिहार में पैदा हो गया, जहां बोलने की आजादी छीन ली जाए। मुझे बिहारी कहने में शर्म महसूस होती है। अगर मेरी मौत हुई तो मुझे बिहार की धरती पर मत जलाना। सत्याग्रह को अपना समर्थन देने पहुंचे पप्पू यादव ने केंद्र सरकार सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है।
उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त का जा रहा है। तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का वक्त होता है, लेकिन जब जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का वक्त नहीं होता।
गौरतलब है की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर देश के अलग-अलग कोने में प्रदर्शन हुए। हिंसा के खिलाफ हुए इन प्रदर्शनों को राजनेताओं और कई हस्तियों का भी साथ मिला।


Download Android App
Download iOS App



