पटना : सिंडिकेट बैंक ऑन लाइन ग्राहकों को लोन सुविधा प्रदान करेगी। एनपीए रिक्वरी कर घाटे को पूरा करने के लिए बैंक ने टीम गठित किया है । बैंक के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर अजय कुमार खुराना ने पत्रकारों से वार्तालाप कर कहा कि बैंक का उद्देश्य है ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराना। एमएसएमई, खुदरा, आवास ऋण, कृषि ऋण तथा मुद्रा के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण मुहैया करेगी।
वैकल्पिक बैंकिंग उत्पाद, डिजिटल चैनल को प्रोत्साहित किया जायेगा। समाज कल्याण के क्षेत्र में मजबूत प्रतिबद्धता दिखाना एवं ग्राहक का आधार बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सिंडिकेट बैंक पहला बैंक है जिसने सीबीएस का कार्य पहले किया है। बैंकिंग सेवा के लिए 1975 में क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक खोलने वाला प्रथम बैंक है। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक शिवा कुमार बेल, क्षेत्रिय प्रबंधक सुनील कुमार सोवती समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



