पटना : केंद्रीय मंत्री सह पटनासाहिब लोकसभा सासंद श्री रविशंकर प्रसाद द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत फतुहां विधानसभा कर मर्ची पंचायत में सूर्य घाट का शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत टीसीआईएल एंट्री गेट,पाथवे, घाट, स्टेप्स,टॉयलेट ब्लॉक,चैजिग रूम,ट्यूबवेल और सोलर स्ट्रीट लाइट का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।
श्री प्रसाद ने कहा कि टीसीआईएल देशव्यापी प्रभावकारी योजनाओं को साकार करने हेतु कृतसंकल्प है। टीसीआईएल के महत्वपूर्ण कर्यो में विदेशों मर आई सी टी क्षेत्र में भारतीय कौशल व सामधर्य की स्थापना भारत नेट प्रोजेक्ट,वित्त समायोजन परियोजना जिसमे दूरदराज के 1,30,000 ग्रामीण डाकघरों को डिजिटल बैंक बनाना,आई सी टी स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट,समुद्र के तल पर केबल डालने का कार्य की परामर्श सेवाएं आदि शामिल है।
टीसीआईएल बिहार में क़ई कार्यो को पूर्ण कर चुकी है। जिसमे पुरातत्व विभाग के विभिन्न स्मारकों के विकास कार्य तथा बिहार के 33 जिलों के अस्पतालों में नवजात शिशुओं के विशेष देखभाल इकाइयों को निर्मित किया गया है।
फतुहा विधानसभा के अंतर्गत मर्ची गॉव के सूर्य मंदिर के विकास कार्यो को करने का शौभाग्य टीसीआईएल को प्राप्त हुआ है। इसमे घाट के कार्य परिक्रमा पथ,पुरूष व महिलाओं का शौचालय, बोरवेल सोलर लाइट इत्यादि के कार्यो का पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में विश्वनाथ भगत, वरुण सिंह,बसकिनाथ, अमरजीत, अनिल यादव,संजीव यादव,मनोज प्रभाकर,मनीष जी,चंद्रमणि जी तथा मर्ची गॉव के क़ई लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



