टिकटॉक स्टार बनीं एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल , खूब वायरल हो रहे है वीडियोस

Summary :

इस शुक्रवार बॉक्स ओफिस पर दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई। फिल्म को भले ही उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन न मिला हो पर क्रिटिक ने इस फिल्म की काफी सराहना की है। फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है।

इस शुक्रवार बॉक्स ओफिस पर दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई। फिल्म को भले ही उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन न मिला हो पर क्रिटिक ने इस फिल्म की काफी सराहना की है। फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। 
फिल्म में दीपिका ने लीड किरदार निभाया है और फिल्म में उनके किरदार का नाम मालती है। फिल्म में दीपिका के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है वहीं एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। 
लक्ष्मी अग्रवाल अब सोशल मीडिया स्टार बन गई है। सोशल मीडिया टिकटॉक पर उनको फॉलो करने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है। बता दें दीपिका ने भी हाल ही में टिकटॉक पर अकाउंट बनाया  था और सिर्फ एक ही दिन में उनके करीब 12 लाख फॉलोवर भी बन गए थे। 
@deepikapadukone

Truly unstoppable!? Presenting the January Cover of Femina! thelaxmiagarwalpihu

♬ original sound – deepikapadukone

हालांकि दीपिका सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर छपाक के प्रमोशन के लिए आयी थी पर अब उनके फॉलोवर की संख्या 4.3 मिलियन तक पहुंच चुकी है। एक टिकटॉक वीडियो में दीपिका और लक्ष्मी पंजाबी गाना ‘राइडर’ पर डांस करती नजर आईं, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। 
लोगों को दीपिका और लक्ष्मी की ‘नागिन गिन गिन’ गाने पर भी किया गया डांस बहुत पसंद आया। बता दें , लक्ष्मी 19 साल की उम्र में एसिड अटैक की शिकार हो गई थीं। उन्होंने बहादुरी से अपनी लड़ाई लड़ी और अपने सामाजिक कार्यों से सभी का सम्मान प्राप्त किया। 
@deepikapadukone

bohut zyaada masti…dher sara pyaar…❤ thelaxmiagarwalpihu

♬ original sound – deepikapadukone

फिल्म छपाक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए फिल्म ने दो दिनों में 10 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है आने वाले दिनों मेंफिल्म और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। 

Ujjwal Jain