Tej Pratap joins NDA: बिहार की राजनीति में नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसला लिया है। हाल ही में हुई पार्टी बैठक में यह तय किया गया कि JJD अब मौजूदा एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देगी। इस कदम को तेज प्रताप और लालू-परिवार के बीच बढ़ती दूरी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने बताया कि बैठक के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य को JJD का राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा,”तेज प्रताप जी जल्द ही रोहिणी दीदी से इस विषय पर बात कर उनसे हमारी पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का अनुरोध करेंगे.”
लालू-परिवार से दूरी और नई राजनीतिक पहचान

तेज प्रताप पहले ही अपने पारिवारिक और राजनीतिक मतभेदों को सार्वजनिक कर चुके हैं। उन्होंने RJD को “फर्जी पार्टी” कहकर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनशक्ति जनता दल ही ‘असली लालू यादव पार्टी’ है। यह नैतिक समर्थन उनके स्वतंत्र राजनीतिक सफर और नई पहचान को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।
Tej Pratap joins NDA: महुआ सीट से हार, तीसरे स्थान पर रहे तेज प्रताप
बिहार चुनाव में महुआ सीट से लड़ते हुए तेज प्रताप यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा। स्पष्ट है कि चुनाव में JJD का प्रभाव बेहद सीमित रहा। वे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि
पहला स्थान: सजय कुमार सिंह (एलजेपी—राम विलास)
दूसरा स्थान: मुकेश कुमार रोशन (RJD)
Bihar elections 2025: बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत

राज्य में इस बार NDA ने 243 में से 200 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत प्राप्त किया। हार के बाद तेज प्रताप ने जनता के फैसले को स्वीकार किया और कहा कि वे सकारात्मक तरीके से बिहार की सेवा जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें: ‘इन जयचंदों को जमीन में गाड़…’, बहन रोहिणी के अपमान पर भड़के तेज प्रताप, बोले- पिताजी का एक इशारा काफी























