पटना : बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने अपने जन्म दिन से लालू की रसोई नाम से एक योजना प्रारंभ की है जिसके अंतरगत रोजाना लगभग 500 वैसे गरीब मजदूर एवं उनके परिवार को जो लॉकडाउन के कारण बेरोजगार यानी उनका रोजगार छीन गया है और वे बेकार हो गये हैं उन्हें कोरोना संक्रमण अवधि मे पका खाना खिलाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र राजद के सदस्यों को हिदायत दी गई है कि वे अपने आसपास के पांच गरीब परिवारों को चिन्हित कर लें और उन्हें अपने घर का बना खाना लालू रसोई के अंतर्गत खिलाएं।
उन्होंने कहा की जिसका जो सामर्थ हो उसके अनुसार सामाजिक कल्याण के काम मे हांथ बढ़ाये। उन्होंने कहा कि ये कोई जरूरी नहीं की लगातार एक ही परिवार को खिलाया जाए। अलग-अलग दिन अलग-अलग जगहों पर अलग अल साथी लालू की रसोई के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महुआ विधानसभा क्षेत्र मे सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वाह के अंतर्गत गरीब,मज़दर परिवारों को 500- 500रुपया की आर्थिक मदद का कार्यक्रम उन्होंने चलाया था। लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कल इन्होंने अपने हांथों से खाना बना कर अपने घर के निकट के गरीबों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खाना खिलाया।
तेज प्रताप यादव ने समाज के प्रतिष्टित धनी लोगों से अनुरोध किया है कि वे भी इस कठिन समय मे सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जरूरत मंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराना है इसके लिये सरकार एवम स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें। इस अवसर पर छात्र नेता आकाश यादव भी उपास्थि थे


Download Android App
Download iOS App



