Tej Pratap Yadav Attacked Rahul Gandhi: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से बेहतर बता दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी शुरू से बुलेट चलाते रहे, लेकिन उनका शौक पूरा नहीं हुआ है। अब इनको कुर्दी पर बैठने का लालच हो गया। ये लालचपंती से दूर रहें और आप जो कुकिंग कर रहे थे, मुर्गा-मीट बना रहे थे, वही बनाते रहें।”
Tej Pratap Yadav Attacked Rahul Gandhi: प्रियंका गांधी ही गठबंधन को चला सकती हैं
इसके बाद जब इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे पूछा गया, तो तेजप्रताप यादव ने कहा, “सिर्फ प्रियंका गांधी ही गठबंधन को चला सकती हैं, वो बिल्कुल इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकालने से, बुलेट पर बैठने से और दूसरों पर आरोप लगाने से कुछ होने वाला नहीं है।” उन्होंने कहा, “अब ये नीतीश कुमार के बारे में बोल रहे हैं, नीतीश जी छोड़कर चले गए, दूसरे आदमी आए और सीएम बने। ये दूसरे राज्य में है, इनको क्या लालचपंती लग रहा है। इनको बिहार की गद्दी पर बैठना है क्या।”
#WATCH | Patna, Bihar: “Priyanka Gandhi hi chala sakti hai, woh Indira Gandhi ji ki tarah hai. Rahul Gandhi ji se chalne wala nahi hai. Yatra nikaalne se, Bullet pe baith jaane se…” says Janshakti Janta Dal Founder Tej Pratap Yadav on being asked about speculations of Congress… pic.twitter.com/hz2ZgjdK56
— ANI (@ANI) April 21, 2026
Tej Pratap Advice to New CM: तेज प्रताप ने नए मुख्यमंत्री को दी नसीहत

तेजप्रताप यादव ने बार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से किए गए नौकरी देने के वादे पर कहा कि सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे धरातल पर उतारना भी होगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि रोजगार की बात हो रही, लेकिन युवाओं को रोजगार मिलना भी चाहिए ताकि पलायन रुके। रोजगार मिलने से युवा नशे और गलत रास्ते से बचेंगे।
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर क्या कहा?

राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ बताया और आरोप लगाया कि उनके पिछले फैसलों की वजह से भारतीय जनता पार्टी उन पर पूरी तरह से नियंत्रण रख पा रही है।
ALSO READ: गुजरात में शादी का खाना खाने से 400 लोग बीमार, कई अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




