बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव का गुस्सा होने और एक राजद कार्यकर्ता का गला दबाते हुए धकेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 22 अगस्त का बताया जा रहा है, जब तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज गए थे।
. @TejYadav14 राजद कार्यकर्ता का गला क्यों दबा रहे हैं??@yadavtejashwi @RJDforIndia @RJD_BiharState pic.twitter.com/Aa0dYhHbY7
— Prateek Mishra (@mishr_prateek) August 24, 2023
वायरल वीडियो लालू प्रसाद के ससुराल सेराल कला गांव का बताया जा रहा है, जहां लालू, राबड़ी और तेजप्रताप पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। वहां लालू प्रसाद के पक्ष में नारे लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी जब घर में प्रवेश कर रहे थे, तभी तेज प्रताप ने एक सफेद शर्ट पहने व्यक्ति को उसका गला दबाते हुए धकेल दिया।
इसी क्रम में भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिस युवक को धक्का दिया गया उसका नाम सुमंत यादव बताया जाता है। वह राजद का कार्यकर्ता है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी काफी लंबे समय के बाद सेलार कला गांव पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



