विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोनपुर मेला काफी पुराना है। इसका समृद्ध इतिहास रहा है। यह इतना पुराना है कि इसकी गणना नहीं की जा सकी है। ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि यहां मौर्य काल के शासकों से लेकर मुगल सम्राटों ने भी यहां खरीदारी की थी।
HIGHLIGHTS
- अच्छी मेहमाननवाजी करें, ताकि लोग यहां बार-बार आएं, बोले तेजस्वी
- तेजस्वी ने सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय के लक्ष्य को दोहराया
उपमुख्यमंत्री ने कहा, इन दिनों कानून के कारण वन्यजीवों की खरीदारी प्रतिबंधित हो गई है, लेकिन हमलोग कानून को मानने वाले लोग हैं। कानून को मानते हुए कैसे सोनपुर मेला समृद्ध हो, इस पर हमारी सरकार काम कर रही है। आम जान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम अच्छी मेहमाननवाजी करें, ताकि लोग यहां बार-बार आएं। उन्होंने इस मौके पर सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को गिनाते हुए सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय के लक्ष्य को दोहराया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा, हमलोग सोनपुर मेले को और भी समृद्ध कर रहे हैं, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं। कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। उद्घाटन के दिन संध्या बेला में बॉलीवुड गायिका ‘ससुराल गेंदा फूल’ फेम श्रद्धा पंडित की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सारण जिला पदाधिकारी अमन समीर और धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



