बिहार की राजनीति में इस वक्त हालात सामान्य नहीं है। बिहार की बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बैठक बीते शुक्रवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की प्रमुखता में हुई। इस अहम बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा भी की गई।
आरजेडी की बैठक में पार्टी के सभी नेता और अधिकारी शामिल हुए.इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बैठक में शामिल न होना सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। आरजेडी की बैठक के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि सभी नेता और विधायक पुरे विश्वास के साथ अपनी पार्टी के साथ खड़े हुए है।
उन्होंने कहा कि कभी भी पार्टी पर कोई मुश्किल आती है तो पार्टी और मजबूती के साथ सबके सामने आई है। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि यह बैठक शनिवार मतलब आज भी जारी रहेगी और तेजस्वी यादव इसमें जरूर सम्मिलित होंगे।
पार्टी बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से संघर्ष करते रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव एक मजबूत पार्टी के रूप में लड़ेगी। हालांकि आरजेडी नेताओं को उम्मीद है कि विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव जरूर आएंगे।
पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि तेजस्वी किसी जरुरी काम की वजह से नहीं आ पाए। गौरतलब हो कि तेजस्वी लोकसभा चुनावों में मिली बुरी हार के बाद वह अपना ज्यादातर समय दिल्ली में ही बीता रहे है।


Download Android App
Download iOS App



