बिहार में मतदान से 1 दिन पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को देंगे 30,000 रुपये

Tejashwi Yadav New Scheme

Tejashwi Yadav New Scheme: बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की मांग के आधार पर बहुत जल्द उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद ‘मां-बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में मकर संक्रांति के दिन एक ही बार में 30,000 रुपए भेजे जाएंगे।

Tejashwi Yadav Bihar Poll Pitch: महागठबंध की सरकार बनी तो क्या करेंगे तेजस्वी?

Tejashwi Yadav New Scheme
Tejashwi Yadav New Scheme (credit-sm)

तेजस्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार पूरी अवधि तक चलती है तो हर महिला को 5 साल में कुल 1.5 लाख रुपए का लाभ मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार का गठन होगा, वह मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के अकाउंट में सीधा आर्थिक लाभ देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पर्व दही-चूड़ा और तिल से जुड़ी परंपरा का प्रतीक है और इसी शुभ अवसर पर आर्थिक मदद भी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी।

Tejashwi Yadav Announcement: तेजस्वी ने महिलाओं को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा, “हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी सरकार हमारी माताओं-बहनों की मांग पर बनने जा रही है। मकर संक्रांति के दिन, मां-बहिन मान योजना के तहत पूरे एक साल की 30,000 रुपए की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। महंगाई के इस समय में यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा, “पूरे एक साल में 30 हजार रुपए होते हैं। पांच साल में यह 1.5 लाख रुपए बनता है। हर महीने 2,500 रुपए का लाभ महिलाओं को मिलेगा।”

Bihar Elections 2025: 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (credit-sm)

राजद नेता ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मजबूत कदम उठाने का वादा किया था। जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें 30,000 रुपए का मानदेय देने की बात पहले ही कही जा चुकी है। महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की इस घोषणा को महागठबंधन का मास्टर स्ट्रोक मन जा रहा है। अब देखना होगा कि एनडीए इससे कैसे निपटता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Campaign: आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, पार्टियों ने झोंकी ताकत, जानें 18 जिलों में कब होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।