एशिया कप के लिए घोषित हुई युवा भारतीय स्क्वाड, 16 नवंबर को होगा भारत – पाकिस्तान का महामुकाबला

Summary :

India A squad for Asia Cup: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए India A टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर मेंस सलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय युवा टीम का चयन किया है, जिसकी कप्तानी जितेश शर्मा करेंगे, जबकि नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन कतर के दोहा में 14 से 23 नवंबर तक होगा और सभी मुकाबले वेस्ट इंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम के अलावा 5 खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय पर भी रखा है। India A squad for Asia Cup: भारत – पाकिस्तान की होगी टक्कर भारत को…

India A squad for Asia Cup: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए India A टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर मेंस सलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय युवा टीम का चयन किया है, जिसकी कप्तानी जितेश शर्मा करेंगे, जबकि नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन कतर के दोहा में 14 से 23 नवंबर तक होगा और सभी मुकाबले वेस्ट इंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम के अलावा 5 खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय पर भी रखा है।

India A squad for Asia Cup: भारत – पाकिस्तान की होगी टक्कर

India A squad for Asia Cup
India A squad for Asia Cup

भारत को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान ए, ओमान और यूएई की टीमों से भिड़ना है। टूर्नामेंट में आईसीसी के फुल मेंबर देशों की टीमें यानि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमें और एसोसिएट देशों ओमान, यूएई और नेपाल की सीनियर टीमें भाग ले रही हैं। सबसे रोमांचक मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का रहेगा, जो 16 नवंबर को खेला जाएगा।

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

India A squad for Asia Cup
India A squad for Asia Cup

इस युवा भारतीय स्क्वाड में सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। कप्तान Jitesh Sharma और ऑलराउंडर रमनदीप सिंह। बाकी सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए स्तर पर अपनी पहचान बना चुके उभरते सितारे हैं। आइये India A की पूरी स्क्वाड पर एक नजर डालते हैं –

India A squad for Asia Cup
India A squad for Asia Cup

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा।

इसके अलावा 5 स्टैंड-बाय खिलाड़ी भी चुने गए हैं, जिसमें गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियान, समीर रिजवी और शेख रशीद का नाम शामिल है।

Also Read: Harmanpreet Kaur ने इस कारण थमाई थी Shafali को गेंद सुनकर उड़ जाएंगे होश

Rahul Singh Karki