CBI जांच बोलें तेजस्वी यादव, कहा- यह सिलसिला 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा

Summary :

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पहुंचने और पूछताछ करने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिलसिला 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पहुंचने और पूछताछ करने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिलसिला 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई केंद्र में मंत्री हो या बिहार का मंत्री हो क्या कोई नौकरी दे सकता है क्या।
भाजपा के साथ रहने या उनके साथ जाने वाले राजा हरिश्चंद्र 
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आईना दिखाने वालों के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसी कार्रवाई कर रही है, जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ रहने या उनके साथ जाने वाले राजा हरिश्चंद्र हो जाते हैं। इसके कई उदाहरण भी उन्होंने दिए। राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बन रही थी तभी मैं कहा था कि यह होता रहेगा।
अदालत ने 15 मार्च को तलब भी किया
उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तब रेलवे को काफी मुनाफा हुआ था। जब कोई गलती हुई ही नहीं है तो इसमें चिंता करने की क्या बात है। इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और अन्य से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आगे की जांच के लिए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। इस मामले में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और अन्य को दिल्ली की एक अदालत ने 15 मार्च को तलब भी किया है।

Desk Team