मरीन ड्राइव पर नाचने लगे Tejashwi तो मोदी के इन मंत्रियों ने लगाई जमकर क्लास, बोले कट्टे पर डिस्को…

Summary :

Tejashwi Yadav Viral Video: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पटना के मरीन ड्राइव पर रात को मस्ती करने का एक वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जबरदस्त कटाक्ष किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने कहा कि अगर जंगलराज वाली सरकार होती तो मुख्यमंत्री आवास पर सभी लोग कट्टे पर डिस्को करते नजर आते। Union Minister Manjhi Tejashwi Yadav Viral Video: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के मस्ती वाले इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार की चमचमाती…

Tejashwi Yadav Viral Video

Tejashwi Yadav Viral Video: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पटना के मरीन ड्राइव पर रात को मस्ती करने का एक वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जबरदस्त कटाक्ष किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने कहा कि अगर जंगलराज वाली सरकार होती तो मुख्यमंत्री आवास पर सभी लोग कट्टे पर डिस्को करते नजर आते।

Union Minister Manjhi

Union Minister Manjhi
Union Minister Manjhi

Tejashwi Yadav Viral Video: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के मस्ती वाले इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासन की सरकार है। जंगलराज वाले लालू परिवार की यदि सरकार होती तो तेजस्वी यादव सहित ये सारे युवा लालू यादव के गुंडों के द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री निवास पर ‘कट्टे पर डिस्को’ कर रहे होते।”

Tejashwi Yadav Viral Video: मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा

उन्होंने आगे लिखा कि इसलिए तो मैं बार-बार कहता हूं बिहार में एनडीए जरूरी है। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा कि ड्राइव पर चलें। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वे गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।” उन्होंने आगे लिखा, “हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।”

Tejashwi Marine Drive Video

Union Minister Manjhi
Union Minister Manjhi

Tejashwi Yadav Viral Video: इस मरीन ड्राइव के मस्ती भरे कई वीडियो को रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं, युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं। युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है। युवा नेतृत्व, नई सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार।” इस वीडियो में खुद रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव की पत्नी भी नजर आ रही हैं। एक वीडियो में तेजस्वी डांस के स्टेप भी सीखते दिख रहे हैं।

Union Minister Manjhi
Union Minister Manjhi
Tejashwi Yadav Viral Video
Tejashwi Yadav Viral Video

ये भी पढ़ें: Viral Video: आंटी बनी लाल परी, डांस करते हुए जमीन पर धड़ाम से गिरी फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।