पार्टी की निर्माण में जिला अध्यक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : उपेन्द्र कुशवाहा

Summary :

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है की किसी भी पार्टी के निर्माण अथवा मजबूती प्रदान करने में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है की किसी भी पार्टी के निर्माण अथवा मजबूती प्रदान करने में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उस पार्टी के जिलाध्यक्षों के उपर होती है जिलाध्यक्ष ही पंचायत स्तर से राष्ट्रीय नेतृत्व के विचार सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है| अतः जिलाध्यक्षों को समाजिक बौधिक एवं व्यवसायिक स्तर पर अत्यंत संवेदनशील रहकर जनता की भावनाओं के अनुरूप पार्टी को सशक्त बनाना होगा | कुशवाहा आज पटना में राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे| बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं संचालन श्री सुभाष चन्द्रवंशी ने की| इस स्तर पर  उपेन्द्र कुशवाहा ने तमाम जिलाध्यक्षों को 15 जून तक अपनी जिला कमीटी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों के नाम तय करने का निर्देश दिया उसके बाद 15 जुलाई तक सभी जिलों का जिला सम्मलेन भी आयोजित करने को कहा है| श्री कुशवाहा ने समिति के सभी वर्गों विशेष कर अतिपिछडा, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी जिलाध्यक्षों को दिया| कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह(पूर्व विधायक), जीतेन्द्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक, ई० शम्भू नाथ सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, राम कुमार मेहता, अखिलेश प्रसाद सिंह, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, जंग बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार पंकज, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, भोला शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे|

Desk Team

इतिहास बदलने वालों से देश को बचाना है: नीतीश कुमार

Summary :

पटना ,(पंजाब केसरी) : जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जदयू के प्रभारी पदाधिकारियों की दो दिवसीय संसद सम्पन्न हुई। समापन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।

पटना ,(पंजाब केसरी) : जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जदयू के प्रभारी पदाधिकारियों की दो दिवसीय संसद सम्पन्न हुई। समापन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग इतिहास को बदलना चाहते हैं, ऐसे लोगों से देश को बचाना है। इन लोगों ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है। सब कुछ एकतरफा हो रहा है। ये लोग काम नहीं कर रहे, केवल प्रचार करते हैं। नया कौन-सा काम हो रहा है? सच्चाई तो यह है कि इन लोगों ने 1998 से 2004 के बीच के काम को भी पूरा नहीं किया? उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा, लेकिन नहीं मिला। गरीबी के बावजूद हमलोगों ने विकास का सारा काम किया। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में धार्मिक उन्माद को हमलोगों ने ना के बराबर कर दिया, लेकिन कुछ लोग अब फिर से उसे कराने की कोशिश में हैं। हमलोग जाति गणना के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि ये ना हो। जब भी अच्छा काम करिएगा, कहीं ना कहीं से आपको रोकने की कोशिश होगी, लेकिन हमलोगों को अपना काम करना है। जदयू अकेली पार्टी है जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग हैं। अपने काम को लेकर एक-एक घर जाइए। सबसे बात करिए और सुझाव लीजिए। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमलोगों ने जब महागठबंधन बनाया तो देश की बहुत सारी राजनीतिक पार्टियों ने बधाई दी। हमलोग विपक्षी एकता के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही इसका सार्थक परिणाम निकलेगा। राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जितनी यात्राएं की हैं, उतनी देश के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं की। वे जनता के बीच जाकर, आँखों से तस्वीर देखकर योजनाएं बनाते हैं, सचिवालय के चेंबर में बैठकर नहीं। उनके नेतृत्व में एक ओर बिहार बढ़ता दिखाई दे रहा है, तो दूसरी ओर बिहार देश को भी दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र में बैठे लोग जो कर रहे हैं, इसके विरोध में बड़े आंदोलन की जरूरत है। ये लोग न केवल संसदीय परंपराओं को बल्कि देश का प्रतीक माने जाने वाले अशोक स्तंभ तक को बदल रहे हैं। ऐसी तानाशाही प्रवृत्ति का कड़ा प्रतिरोध होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हमारा देश एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। अपने नेता के नेतृत्व में हमें भाजपा-मुक्त भारत का शंखनाद करना है। ऐसे में हम सभी के कंधे पर कितना बड़ा दायित्व है, ये कहने की जरूरत नहीं। हमारा मिशन 2024 है और लक्ष्य है 40 में 40 सीटें जीतना। प्रभारी पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि पार्टी ने बड़ी अपेक्षा और विश्वास के साथ आपलोगों को जिम्मेदारी दी है। आपलोग अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जदयू के झंडे को हमें और बुलंद करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वरिष्ठ नेता बशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, नीरज कुमार, ललन सर्राफ, रवीन्द्र प्रसाद सिंह सहित सभी मुख्यालय प्रभारीगण, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षगण, प्रदेश प्रवक्तागण उपस्थित थे।

Desk Team