बिहार के नवगठित महागठबंधन सरकार के मंत्रियों के बारे में सांसद सुशील कुमार मोदी एवं अन्य भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अनर्गल बयानबाजी पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिनके घर शीशे के हों वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार द्वारा न्यायिक और कानूनी प्रक्रिया के कामों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप का कोई सवाल हीं नहीं है। लेकिन तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर और अनर्गल बयानबाजी कर यदि सरकार की छवि को प्रभावित करने या सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई तो इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यूपी विधानसभा में सबसे अधिक दागी विधायक भाजपा में
राजद प्रवक्ता ने महागठबंधन सरकार पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि जिस संजय राठौड़ को टिक-टौक स्टार पूजा चौहान आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था,आज वे भाजपा गठबंधन की एकनाथ सिंदे सरकार में मंत्री कैसे बन गये। एडीआर के अनुसार महाराष्ट्र में अभी हाल में हीं बनी भाजपा गठबंधन की सरकार में कुल 18 मंत्रियों में अब्दुल सत्तार सहित 15 मंत्रियों पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर के रिपोर्ट में हीं कहा गया है कि यूपी विधानसभा में सबसे अधिक दागी विधायक भाजपा में हैं।
भाजपा में शामिल होते हीं किस फार्मूले से पवित्र
राजद प्रवक्ता ने भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि शारदा घोटाला का मुख्य अभियुक्त मुकुल रॉय , दूर संचार घोटाला से जुड़े सुखराम , वाटर सप्लाई घोटाले से जुड़े हेमंत विशशर्मा , मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े नारायण राणे जैसे सैंकड़ों यैसे नाम हैं जो भाजपा में शामिल होते हीं किस फार्मूले से पवित्र हो गये।
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा में साइड लाइन पर पहुंचे सुशील मोदी महागठबंधन सरकार पर अनर्गल बयानबाजी कर अपना टीआरपी ठीक करने में लगे हुए हैं। केवल झूठ बोलकर और जालसाजी कर दूसरों का चारित्रिक हनन करना इनका पुराना चरित्र रहा है। इनके बातों को तो अब भाजपा नेता भी गंभीरता से नहीं लेते।
भाजपा नेता समझ रहे हैं कि नीतीश जी के कुशल नेतृत्व और तेजस्वी जी के दृढ़ इच्छा शक्ति की रफ़्तार से बिहार विकास के लक्षय को प्राप्त करेगा। साथ हीं साझी नेतृत्व और साझी रफ़्तार से विकास के मामले में बिहार देश का आइडियल राज्य बनेगा।


Download Android App
Download iOS App



