परीक्षार्थियों के लिए सहूलियत, 4 से 15 सितंबर तक सहरसा से पटना के बीच चलेंगी 3 ट्रेनें

Summary :

रेलवे ने बिहार सरकार के अनुरोध पर सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट, सहरसा-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी और सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस दोनों तरफ से चलाने का निर्णय लिया है।

JEE , NEET और NDA की परीक्षा देने वाले छात्रों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत पहुंचाई है। बिहार सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए 4 से 15 सितंबर तक सहरसा से तीन ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी है।रेलवे ने सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट, सहरसा-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी और सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस दोनों तरफ से चलाने का निर्णय लिया है।
इन स्पेशल ट्रेनों में सभी सीटें आरक्षित होंगी। साथ ही यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों यात्रियों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। यात्रा के दौरान सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। 
समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने कहा कि राज्यरानी, इंटरसिटी और जनहित एक्सप्रेस तीनों ट्रेनें स्पेशल बनकर चलेगी। सिर्फ इंटरसिटी एक्सप्रेस का फिलहाल नंबर बदलकर 03227/03228 रखा गया है। ट्रेनें लॉकडाउन से पूर्व में चलने वाली निर्धारित समय पर दोनों तरफ से खुलेगी और आएगी। 
उन्होंने कहा कि कटिहार-पटना अप डाउन इंटरसिटी ट्रेन 15713/14, राजेन्द्रनगर-जयनगर 13226/25 भी चार से 15 सितंबर तक चलेगी। समस्तीपुर मंडल सहित पूर्व मध्य रेल में आठ जोड़ी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें  चार से 15 सितंबर तक बिहार सरकार के अनुरोध पर परीक्षार्थियों की आवागमन सुविधा के लिए रेलवे चलाएगी। 
इन ट्रेनों में कोच की संख्या पूर्व की तरह यथावत रहेगी। आरक्षित टिकट की सुविधा होने के कारण सिर्फ आरक्षण काउंटर (पीआरएस) सुविधा वाले स्टेशन पर ही ट्रेनें रुकेगी। पटना, राजेन्द्रनगर और पाटलिपुत्र आने-जाने वाली ट्रेनों के जनरल श्रेणी कोच के लिए भी आरक्षित टिकट बनेंगे। 
अनारक्षित टिकट पर सफर करने की अनुमति नहीं रहेगी। ट्रेन चलने के बाद छात्र-छात्राओं को हजारों रुपए खर्च कर प्राइवेट गाड़ी से आवागमन करने की मजबूरी दूर होगी। रुपए की बचत के साथ कम समय में सफर पूरा होगा। सुलभ आवाजाही की सुविधा मिलेगी।प्रेस खुलेगी।

Desk Team