बिहार में दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग में ड्राइवर समेत दो की जलकर मौत

Summary :

कुदरा थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों की सीधी टक्कर होने बाद एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। घटना में ड्राइवर और उसके साथ ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।

बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कुदरा थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों की सीधी टक्कर होने बाद एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। घटना में ड्राइवर और उसके साथ ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर बालू लदे ट्रक का चक्का टूट कर निकल गया। इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कोयला लदे ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी बुरी तरह ट्रक के केबिन में ही फंस गए।

सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के साथ-साथ उसके रख रखाव एवं सतत् निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो : मुख्यमंत्री

इसी दौरान बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई और ट्रक के ड्राइवर और साथी की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और दमकल टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर और साथी की मौत हो गई।
कुदरा के थाना प्रभारी शशिभूषण ने शुक्रवार को बताया कि केबिन में रखा कागज भी पूरी तरह जल गया है, जिस कारण अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Desk Team