इस्तीफा देना भी कोई वसीम जाफर से सीखे, मज़ेदार तरीके से छोड़ा पंजाब का बैटिंग कोच का पद

Summary :

पंजाब किंग्स के साथ कुछ उल्टा हो रहा है उनके बैटिंग कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IPLका मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।

इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन शुरू होने वाला और सभी टीम नए नए मेंबर्स टीम में जोड़ रहे हैं लेकिन पंजाब किंग्स के साथ कुछ उल्टा हो रहा है उनके बैटिंग कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IPLका मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। और इससे ठीक पहले जाफर के इस्तीफे देने से हड़कंप मच गया है। जाफर ने अपने इस इस्तीफे की जानकारी मजेदार तरीके से सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा- IPL टीम पंजाब किंग्स को धन्यवाद। ये सफर शानदार रहा। IPL 2022 सीजन के लिए अनिल कुंबले और टीम को शुभकामनाएं। इसके साथ ही जाफर ने एक रणबीर कपूर का फिल्मी फोटो भी शेयर किया। जिसमें लिखा- अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना। वसीम जाफर के सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को छोड़े जाने के पोस्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने  भी मज़ाक में कहा कि कहीं वो उनका जॉब ऑफर तो नहीं स्वीकार रहे।

IPL 2022: Wasim Jaffer Steps Down As Punjab Kings' Batting Coach, Posts A  Meme To Share News

आपको बता दे पंजाब किंग्स ने केवल मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अनकैप्ड गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चार करोड़ रुपये में रीटेन किया। जिसके साथ ही फ्रेंचाइजी 72 करोड़ रुपये के सबसे अधिक पर्स के साथ IPL 2022 की नीलामी में उतरेगी। कहा जा रहा है कि पंजाब किंग्स IPL 2022 के लिए केएल राहुल को कप्तान के रूप में बनाए रखना चाहती थी, लेकिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम से अलग होने का फैसला किया।


Desk Team