सुशील मोदी के ट्वीट पर भड़की लालू की बेटी, कहा-मुंह थूर देंगे आकर!

Summary :

बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोले जाने के मामले पर विवाद शुरू हो गया है।

बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोले जाने के मामले पर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इस विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।
सुशील मोदी ने इस मामले में सवाल किया है कि तेजस्वी को सरकारी आवास के बजाय पटना में अर्जित मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता। वहीं उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं। 


बीजेपी सांसद के इन सवालों पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क उठीं हैं। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए ‘ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनों को? #%&% कहीं का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकाना चाहता है, मुंह टेढ़वा।’ उन्होंने कहा- आज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया ना ये #%&% तो मुंह ठुर देंगे आ कर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक।


रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री पर वार किए। रोहिणी के समर्थन में आरजेडी के कई नेताओं ने कमेंट किए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब लालू यादव की बेटी रोहिणी और सुशील मोदी आमने-सामने आए हों।

Desk Team