पटना ,(पंजाब केसरी): शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना सचिवालय हॉल्ट पर रेल चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर बिहार सरकार से राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू किये जाने की मांग की।रेल चक्का जाम को सम्बोधित करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म करना राज्य के युवाओं का साथ धोखा है।डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। इससे बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। यह बिहारी युवाओं का अपमान है। यह सरकार का एक आत्मघाती कदम है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नेता कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मणिपुर की जनता त्राहिमाम कर रही है।जिस तरह के वीडियो मणिपुर से आ रहे है उससे मन क्रोधित है। महिलाओं की इज्जत सरेराह लूटी जा रही है हमारी मांगे केंद्र सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा कर वहां शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश तेज करें।



Download Android App
Download iOS App



