पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर शिव भवानी बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए थाली पीटो, हल्ला बोलो, कार्यक्रम के माध्यम से श्री बाबू को भारत रत्न देने की मांग की। शिव भवानी बिग्रेड के संयोजक लव कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक क्लब से आयकर गोलम्बर तक थाली पीटकर केन्द्र की तमाम पूर्व एवं वर्तमान सरकार पर श्री बाबू के साथ उपेक्षा का आरोप लगाया।
लव कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह को अभी तक भारत रत्न नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह जनमानस की मांग है कि बिहार के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू को केन्द्र की सरकार सावरकर से पहले श्री बाबू को भारत रत्न की उपाधी देकर सम्मानित करे।
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य से जो भी केन्द्र की सरकार में मंत्री बने हुए हैं यदि श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रस्ताव नहीं लायेंगे तो उन्हें बिहार राज्य में शिव भवानी बिग्रेड के कार्यकर्ता घुसने नहीं देगे। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, सूर्यकांत कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार, चनकी पांडे, आदित्य राज, गौरव सिंह, पुष्पेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



