Bihar Update: बिहार में अब एनडीए की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं, बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, बिहार में महागठबंधन में टूट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी के बयान खेला होगा वाले बयान पर हमला बोला है। इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी चिंता करें। उनके घर में आज चूल्हा नहीं जला होगा।
Highlights:
- बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया
- बिहार में महागठबंधन में टूट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी पर बोला हमला
- कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी चिंता करें।
- उनके घर में आज चूल्हा नहीं जला होगा।
- एनडीए सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।
नीतीश कुमार गलत जगह चल गए थे- उपेंद्र कुशवाहा
आगे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार गलत जगह चले गए थे। अब वह सही जगह आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है और लोगों ने इस गठबंधन को ही जनादेश दिया है। वहीं, अब बिहार का विकास होगा और एनडीए सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।


Download Android App
Download iOS App




