डहुआ हाई स्कूल में BJP नेता विकास प्रसाद सिंह ने भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर किया उद्घाटन

Summary :

भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह रविवार की संध्या खैरा के डहुआ गांव पहुंचकर सर्व प्रथम हाई स्कूल प्रांगण में विराजमान मां सरस्वती के चरणों मे सर झुकाकर नमन किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह रविवार की संध्या खैरा के डहुआ गांव पहुंचकर सर्व प्रथम हाई स्कूल प्रांगण में विराजमान मां सरस्वती के चरणों मे सर झुकाकर नमन किया। उसके उपरांत आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। धनबाद और आसनसोल से आये गायक ओर गायिकी ने भक्ति गायन से श्रद्धालुओं के मन मोह लिया और उपस्थित दर्शकों को साथ मे झूमने को विवश कर दिया। 

सरस्वती पूजन उपरान्त भक्ति जागरण से सराबोर हुआ डहुआ गांव
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास ने कहा कि आज पूरा देश विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन में युवा समर्पित भाव से लगे हुए है, और इन्ही की कृपा है कि आज गांव मे गरीब से गरीब परिवार के बच्चे एवं बच्चियां बेहतर शिक्षा पा रही है। राज्य सरकार ने प्रत्येक पंचायत में एक हाई स्कूल एवं उच्चतर हाई स्कूल खोल चुकी है ताकि उस पंचायत के बच्चे और बच्चियां कही दूर जाकर शिक्षा लेने से बंचित ना रह जाय।  शिक्षा के अधिकार को कानूनी रूप दिए जाने से अब तो जो बच्चियां घर मे मां का सहयोग करती थी वो भी अब सरकार के सहयोग से मिली सायकिल से विद्यालय जाना शुरू कर दी है। राज्य और देश बहुत तेजी से बदल रहा है। 
गांव और समाज के एक साथ समागम ही है भक्ति जागरण – विकास
उद्घाटन कार्यक्रम मे झुंडों पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया मकेश्वर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सिंह, उदय नारायण सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह, बिरेन्द्र शर्मा, पंचानन पाण्डेय, विवेक कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार, अशोक सिंह, शिवजी सिंह, भूटारी सिंह, गौतम कुमार, प्रमोद सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल थे। 

Desk Team